ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है।

पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार को करारी शिकस्त देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच बिंदु तैयार किए हैं।

जो प्रदेश के युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं जिनमें सबसे पहले तीस लाख नौकरियां देना प्राथमिकता होगी। दूसरा अप्रेंटिस का अधिकार, तीसरा पेपर लीक के खिलाफ पूरे देश में कानून बनेगा, चौथा छोटे-मोटे रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों के लिए कानून बनाया जाएगा।

जिससे उन्हें सम्मान मिल सके और पांचवा देश में ₹5000 करोड़ रुपए का बजट तय किया जाएगा जो हर जिला लेवल पर होगा, जिससे कोई भी गरीब आम अपना स्टार्टअप मदद लेकर शुरू कर सकेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ड्यूटी खत्म कर निकली युवती की अचानक मौत, सड़क पर गिरी और तोड़ा दम

You missed

error: Content is protected !!