ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मां नैना देवी व्यापार मंडल ने रोपवे पॉइंट से दयाल रेडियो तक पॉपुलर कंपाउंड तक सौंदर्य करण के लिए नगर पालिका अधिसाशी अधिकारी राहुल आनंद (आईएएस )को दिया ज्ञापन

नैनीताल। मां नैना देवी व्यापार मंडल ने रोपवे पॉइंट से दयाल रेडियस तक (पॉपुलर कंपाउंड ) पाथवे यानी दुकानों के सामने रास्ते को स्टेकहोल्डर्स तथा दुकानदारों द्वारा स्वतः ख़ुद से फंडिंग और माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के समन्वय से सौंदर्य बनाने के अन्तर्गत पाथवे को और सुंदर रेलिंग और लाइट व्यवस्था के संबंध में।

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल बेहद ख़ुशी के साथ आप सब को यह अवगत करना चाहता है की उक्त के संबंध में और संबंधित दुकानदारों स्टेक होल्डर्स के आग्रह से आज अधिशासी अधिकारी श्रीमान राहुल आनंद (आईएएस) को सम्बन्धित पत्र फ़ोटोज़ और प्लान ड्राइंग के साथ दिया गया।

ज़िला प्रशासन और हाल ही के नगर पालिका परिषद के प्रयासों को देख सभी ने इस संबंध में इस एरिया को भी अच्छा और सुंदर बनाने हेतु यह आवेदन किया है।

सभी नगर पालिका द्वारा तथा अधिशासी अधिकारी जी के माध्यम से चाहते हैं की इस स्थान के उत्थान और जो यहाँ के सभी दुकानदार हैं उनके स्वयं के प्रयास साथ ही वित्त इत्यादि प्रदान से उक्त भी संभव हो जाये। उनकी बीते कुछ वर्षों से इच्छा भी है और जिसमें केवल नगर पालिका द्वारा तथा अन्य संबंधित से अनुमति उन्हें प्रदान करी जा सके ताकि एक समय बद्ध तरीक़े से और आगामी सीजन से पहले ही इस कार्य को वे पूर्ण करवा लेंगे।

इस संबंध में इस आवेदन की एक प्रतिलिपि ज़िला अधिकारी महोदया को भी सूचनार्थ तथा उचित और अव्यशक ज़रूरी कार्यवाही हेतु प्रेषित कर रहें हैं।

अगर इस पर तुरंत ही अनुमति प्राप्त हो जाये तो अविलंब कार्य को शुरू तथा समय बद्ध पूर्ण किया जा सकेगा।

हमें पूरी उम्मीद है की नगर पालिका और अधिशासी अधिकारी महोदय इस पुनीत कार्य को और व्यापारियों की इस अति उत्तम पहल और भावनाओं का सम्मान करते हुऐ इस संबंध में सभी संबंधित से बात कर माँ नयना देवी व्यापार मंडल के माध्यम से स्टेक होल्डर्स दुकानदारों को अनुमति प्रदान करवाने में अविलंब कार्य कर अनुगृहीत करेंगे।

यह भी पढ़ें :  खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी, जिलाधिकारी ने साझा किए नंबर

You missed

error: Content is protected !!