ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पहले हाथ काटा फिर पैर काटे, दिल नहीं भरा तो सिर भी काट ले गए; बिहार में दर्दनाक मौत की खौफनाक कहानी

हत्या की एक खौफनाक और दिल दहलाने देने वाली वारदात को बदमाशों ने  दिया अंजाम

बिहार। नवादा में हत्या की एक खौफनाक और दिल दहलाने देने वाली वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। एक व्यक्ति को घर से बुलाकर बदमाशों ने इस तरीके से हत्या की कि लाश देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

हत्यारे मृतक के दोनों हाथ, दोनों पैर और सर काट कर ले गए। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। मृतक का शव गांव के बघार से मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है जो रोह थाना क्षेत्र के अनैला बाड़ा गांव की है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय सुनील कुमार रजक के रूप में की गई है। उनके पिता रामधनी रजक का बुरा हाल है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुनील रजक को शनिवार की रात्रि अपने गांव रोह के 2 व्यक्ति घर से बुलाकर ले गए थे। वे जल्द लौटने की बातबताकर घर से निकले लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटे। परिजन उहें लगातार खोज रहे थे। लेकिन कहीं पता नहीं चला।

सोमवार को गांव के बधार से क्षत-विक्षत अवस्था में सुनील रजक का शव बरामद किया गया है। गांव के स्थानीय लोग खेत में पटवन करने के लिए गए थे। इस दौरान नजर पड़ी।

लाश मिलते ही गांव मे खलबली मच गयी। कोई लाश को ठीक से देख भी नहीं पा रहा था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी तो दल बल के साथ रोह थानेदार घटना स्थल पर पहुंचे।

दरअसल अपराधी मृतक के शरीर से दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर अपने साथ लेकर चल गए। शरीर के गायब अंगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या की जानकारी के बाद पूरे इलाका में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों संग खिंचवाईं तस्वीरें और दिए सफलता के मंत्र,क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं

You missed

error: Content is protected !!