ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12/03/2024 को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान को शीशमहल रामलीला मैदान के पास फैजल पुत्र सोहेल निवासी शारदा फैक्ट्री के सामने शीशमहल थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल को 13.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 22/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम

1- उ.नि.मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा ।
2- कानि० त्रिलोक सिंह
3- कानि० अशोक रावत
4- कानि० उमेश प्रसाद

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड का LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने 25 करोड़ की 23 संपत्तियां कीं अटैच, नीलामी से लौटेगी निवेशकों की रकम

You missed

error: Content is protected !!