ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय मे ली बैठक ।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय मे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारीगण के साथ बैठक कर चिकित्सालय मे सभी की समस्या सुनी। बैठक मे विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल को अपनी समस्याओ के बारे मे बताते हुए डाँक्टर अशोक टम्टा ने स्टाफ क्वार्टर व लेजर मशीन के बारे मे जानकारी दी। जिस पर विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप दीक्षित को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।

वही संविधा कर्मचारीयो ने अपनी ड्यूटी व बेतन के बारे मे बैठक मे विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल को बताया। इस पर विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को शीघ्र कर्मचारीयो की समस्याओ का निराकरण करने का निर्देश दिया।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने सभी डाॅक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारीयो से कहा कि हमारा लक्ष्य शून्य रेफर रेट होना चाहिए। किसी कारणवश यदि किसी मरीज को रेफर किया जाता है, तो उस स्थिती मे मरीज के केस की पूरी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी होनी चाहिए।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने बैठक मे सभी को निर्देश दिया कि अपनी ड्यूटी के प्रति सभी को समय देना होगा, और अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने सभी से कहा कि अगर कोई डाॅक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करता है, तो इस स्थिती मे वह अपनी पोस्टिंग करा ले या अपना पद छोड़कर चला जाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, मुकेश पाण्डेय, मनीष चौधरी, मंडल महामंत्री उमेश पंत, रमेश खनायत, दर्शन बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप दीक्षित, डॉक्टर डी एस नेगी, डॉक्टर अशोक टम्टा, डॉक्टर जीवन चंद्र, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरन सिंह अधिकारी सहित चिकित्सालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  होली के दिन दर्दनाक हादसा: गौलापार में बोलेरो की चपेट में आकर किसान की मौत
error: Content is protected !!