ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

  हल्द्वानी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है निर्वाचन विभाग द्वारा सभी कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर चुनाव के सफल संचालन के लिए कार्मिकों को EVM और VVPAT का प्रशिक्षण भी दिया जाने लगा है।

जिले की 6 विधानसभाओं में होने वाले निर्वाचन को लेकर कंट्रोल रूम व निर्वाचन संबंधित सभी कार्यालय एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में बनाए गए हैं और यही कार्मिकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

EVM के मास्टर ट्रेनर आर पी पांडे का कहना है कि कार्मिकों को EVM संचालन की पुरी जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं को भी दूर करने का काम किया जा रहा है।

चुनाव पारदर्शिता पूर्ण हो इसके लिए ईवीएम को सील किया जाने से लेकर वोटिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों से किस तरह ठीक करना है। इसका भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

You missed

error: Content is protected !!