ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़ : धारचूला में सरकार की ओर से ओम पर्वत व आदि कैलाश के दर्शन हेलीकॉप्टर से कराए जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को जिलेभर के ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर पर्यटन विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जुलूस निकाला।

धारचूला में सरकार के द्वारा ओम पर्वत व आदि कैलाश के दर्शन हेलीकॉप्टर से कराए जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है।

गुरुवार को व्यास जनजाति संघर्ष समिति के आह्वान पर दारमा, चौदास व व्यास वैली के सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांधी चौक, अटल चौक, मल्ली बाजार, घटधार, तहसील रोड़ में हेली सेवा के विरोध में पर्यटन विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर जनसभा की, जिसमें महेंद्र बुदियाल ने कहा कि सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय से स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने लाखों रुपए का लोन लेकर क्षेत्र में होमस्टे सहित पर्यटन व्यापार के लिए वाहन आदि में पैसा खर्च किया है। दिल्ली से सेवा शुरू होने पर सभी के मुश्किल में बढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में बीएससी नर्सिंग फ्रेशर्स सेलिब्रेशन में दिखी प्रतिभा की रंगारंग झलक
error: Content is protected !!