नैनीताल में नारी सेवा समिति की ओर से महिला बैठकी होली का किया आयोजन
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। होली की शुरूआत होने से शहरवासियों में रंग चढ़ने लगा है। शहर की नारी सेवा समिति की ओर से महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
शनिवार को समिति अध्यक्ष सरोज हर्ष के आवास पर महिला होली मिलन व बैठकी होली का आयोजन किया गया।
y
महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस बीच महिलाओं ने ढोलकी की थाप पर सिद्धि को दाता विघ्नविनायक होली खेले गिरजापति नंदन, कोयो बांधे चीर, फगनुवा रंग भर लायो रे, नित यमुना के तीर, दो राजदुलारे होली खेलन आये समेत एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किये।
जिसमें महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान संस्था सचिव लता मिश्रा, दीपा उपाध्याय, चंपा, ममता जोशी, किरन पांडे, आशा, बसंती, मुन्नी, ममता सुमन समेत तमाम महिलाए मौजूद रही।














