ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा; आरोपी पत्नी गिरफ्तार, युवक फरार

बिहार। पूर्णिया में प्रेम प्रसंग को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता चौक की है।

जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग का पता लगने पर मृतक पति अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेजने वाला था। इस बात से नाराज होकर पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

फिर अपने बचाव के लिए महिला पति के सीढ़ी से गिरने की बात करने लगी। मृतक की महचान मेहता चौक निवासी अगम लाल मेहता के बेटे प्रदीप कुमार मेहता (50) के रूप में की गई है। वहीं, आरोपी पत्नी शितम सोनी और प्रेमी नीतीश निराला बताए गए हैं।

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश में प्राइवेट जॉब करते थे। वहीं पर अपनी पत्नी शितम सोनी और बाल-बच्चों के साथ रहते थे। पांच साल पूर्व यूपी में पत्नी के गलत लक्षण के कारण यूपी में नौकरी से त्यागपत्र देकर अपने घर मेहता चौक आ गए और यहीं रहने लगे।

मेहता चौक पर सुहानी हार्डवेयर नामक अपनी दुकान खोल ली और पत्नी घर में ही रहती थी। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल से नीतीश निराला नामक युवक घर में पानी देने के लिए आता था। इसी दौरान नीतीश निराला और प्रदीप की पत्नी को प्रेम हो गया। इस बात की जानकारी 15 दिन पूर्व ही प्रदीप कुमार को मिली, जिससे वह परेशान हो गया।

परिजनों ने आगे बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद प्रदीप ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इस बात पर विचार किया। फिर अपनी पत्नी शितम सोनी को प्रेमी नीतीश निराला के साथ भेजने का फैसला लिया। इसको लेकर रविवार को ही घर पर पंचायत बैठने वाली थी।

इस बात की जानकारी प्रेमी और प्रदीप के ससुराल वालों को पता चली तो नागवार गुजरा। उन्होंने बताया कि पति की इसी बात से नाराज होकर महिला ने अपने प्रेमी और अपने दो भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की साजिश रची। फिर शुक्रवार रात में सभी ने मिलकर प्रदीप कुमार की गला दबाकर कर हत्या कर दी।

परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी और मायके वालों को वहां से भगा दिया। सभी के जाने के बाद महिला पति के सीढ़ी से गिर जाने का हल्ला करने लगी।

हल्ला की आवाज सुनकर सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप कुमार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और गले पर गला दबाए जाने का निशान थे। इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिर आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दोहरी पेंशन घोटाला: 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे वृद्धा-विधवा पेंशन

You missed

error: Content is protected !!