ब्रेकिंग न्यूज़
श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजरनैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के चुनाव में ज्योति ढोडियाल अध्यक्ष और दीपा पाण्डे बनी सचिव

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रविवार को सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लेक सिटी वैलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी रानी साह एवं सह चुनाव अधिकारी सरिता त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुए।
क्लब की नयी कार्यकारिणी में सर्व सहमति से ज्योति ढोंडियाल को अध्यक्ष एवं दीपा पांडे को सचिव निर्वाचित किया गया।

अन्य सदस्यों के रूप में कविता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, अमिता साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा सेठ को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, तनु सिंह को उप सचिव, प्रगति जैन को साँस्कृतिक सचिव, खष्टी बिष्ट को मीडिया प्रभारी, सरिता त्रिपाठी को साँस्कृतिक उप सचिव एवं दया कुँवर को जलपान संयोजक चुना गया।

इसके अलावा संस्थापक अध्यक्ष हेमा भट्ट, संरक्षक मीनू बुधलाकोटी, रानी साह कॉर्डिनेटर, एवं रेखा जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे कविता गंगोला, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, डॉ पल्लवी गहतोडी को चुना गया।
क्लब की संस्थापिका ऋतु डालाकोटी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति ढोंढीयाल ने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेगा।

नव निर्वाचित सचिव दीपा पांडे ने कहा कि इस बार क्लब रचनात्मक कार्य भिटौली, जन्माष्टमी महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश, आदि कार्यक्रम कर युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के विशेष प्रयास करेगा। कार्यक्रमों का संचालन सरिता त्रिपाठी की ओर से किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, गीता साह, आभा साह, तुसी साह, लीला जोशी, मधुमिता, डॉली वर्मा, तारा चौधरी, रमा तिवारी, रेखा त्रिवेदी, सविता कुलोरा, तनप्रीत आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.