ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार मूल रूप से नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली का कैंटर सामान छोड़कर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था।

मुखानी हल्द्वानी निवासी फौजी ललित सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह स्कूटी से रुद्रपुर से अपने घर मुखानी आ रहे थे। टांडा बैरियर के पास कैंटर और स्कूटी में टक्कर हो गई जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कैंटर चालक उत्तम नगर दिल्ली निवासी जवाहर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। कैंटर टांडा चौकी में खड़ा करा दिया है। बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी ललित सिंह महार रेजिमेंट दिल्ली में तैनात थे।

उनके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे। सूचना पर परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने श्री राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
error: Content is protected !!