ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। सरोवर नगरी की माल रोड पर अब ब्रिटिशकाल के पैडल रिक्शा बंद हो जाएंगे। पालिका अब और 10 ई रिक्शा लाने की तैयारियों में लगी हुई है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। माल रोड में अभी तक सिर्फ 11 पैडल रिक्शा चल रहें है। ई रिक्शा आने के बाद से यह रिक्शे भी पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। बता दें कि 1942 में नैनीताल की माल रोड पर तल्लीताल से मल्लीताल तक जाने के लिए अंग्रेजों द्वारा पैडल रिक्शे चलाए थे। दो आने किराए से इस रिक्शे की शुरुआत हुई थी अब 20 रुपए किराए के साथ यह पैडल रिक्शा इतिहास बनने जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि डीएसए मैदान ई रिक्शा चार्जिग प्वाइंट बनाया गया है। रिक्शा मालिक समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर 10 ई रिक्शे लाए जाने है जिसके आने के बाद बचे हुए 11 पैडल रिक्शा का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  भवाली में दुष्कर्म प्रकरण के बाद बढ़ा तनाव, एक ओर पुतला दहन तो दूसरी ओर डेमोग्राफी बदलाव की जांच की मांग

You missed

error: Content is protected !!