ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई गिरे दो युवकों को देर रात रैस्क्य, खाई से बाहर निकाला,जिसमें एक युवक की मौत

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल में पुलिस और एस.डी.आर.एफ.टीम ने
खाई में गिरे दो युवकों को देररात रैस्क्यू किया। उधम सिंह नगर से आए दोनों लड़कों में से 29 वर्षीय पंकज विश्वास का शव बरामद किया जा सका।

जबकि 32 वर्षीय पंकज बाला को चोटिल हालात में रैस्क्यू किया गया।
एस.डी.आर.एफ.के अनुसार मंगलवार देररात जिला पुलिस टीम को सूचना मिली कि नैनीताल जिले में भीमताल के सुसाइड पॉइंट के पास दो युवक पहाड़ी से गहरी खाई में गिर गए हैं।

सूचना के बाद भीमताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्र में घना अंधेरा और विषम परिस्थिति होने के कारण घायलों को खोजने के लिए उन्हें गहन सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ा।

पुलिस को सुसाइड पॉइंट पर दो लड़कों के गिरने की सूचना थी, लेकिन वहां से केवल गदरपुर निवासी 29 वर्षीय पंकज विश्वास के शव को ही रैस्क्यू किया जा सका। टीम ने खोजबीन बड़ाई और अंत तक गदरपुर के ही रहने वाले 32 वर्षीय पंकज बाला को भी घायलावस्था में पहाड़ी से रैस्क्यू किया।

बताया गया कि संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ज्वैलरी ठगी का बड़ा खुलासा: लाखों का सोना-नकदी लेकर फरार हुआ ज्वैलर, SSP दफ्तर पहुँचे पीड़ित

You missed

error: Content is protected !!