ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लड़कियों को भगाए जाने के बाद लोगों की नाराजगी को देखते हुए व्यापार मंडल का फैसला

पिथौरागढ़। धारचूला में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 91 दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। इनमें 85 मुस्लिम हैं। बाकी हिंदू समुदाय के हैं।

जिन दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर साल 2000 के बाद धारचूला आए थे और व्यापार करने लगे थे। साल 2000 में ही यूपी से अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना था। व्यापारियों का संगठऩ धारचूला में दरअसल अभियान चला रहा है। व्यापारी संगठन लोगों से कह रहा है कि बाहरी लोगों खासकर मुस्लिमों को किराए पर दुकानें और घर न दें।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव महेश गर्बयाल के हवाले से ये खबर दी है। 1 फरवरी को अल्पसंख्यक समुदाय का एक शख्स 2 नाबालिग लड़कियों को ले गया था। इस घटना के विरोध में धारचूला के बाजार में व्यापारियों के संगठन ने प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने आरोपी को बरेली से गिरफ्तार किया था।

उस पर अपहरण, यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट में केस भी किया गया। इस घटना के बाद से ही धारचूला में बाहरी लोगों के खिलाफ माहौल बन गया। लोगों में काफी नाराजगी भी देखी जाने लगी। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति स्थानीय लोग काफी नाराज हैं। जिसके नतीजे में व्यापारी संगठन ने कारोबारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें :  भवाली-नैनीताल में जनसांख्यिकीय बदलाव पर फिर उठे सवाल, दुष्कर्म मामले के बाद सत्यापन अभियान तेज

You missed

error: Content is protected !!