ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पटेल चौक अतिक्रमण मामले को लेकर पहाड़ी आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के उन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए, जिन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का आरोप है।

कमिश्नर दीपक रावत ने स्पष्ट कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस मौके पर पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कृपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना सहित बसंत बिष्ट, प्रदीप रौतेला, दीपा बोरा, मोहन बोरा और दीपक मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि अतिक्रमण और फर्जीवाड़े से जुड़े पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाए, ताकि आम जनता का भरोसा बना रहे।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!