ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कालाढूंगी रोड  बारापत्थर के पास पत्थर से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  बारापत्थर में कालाढूंगी रोड पर पत्थरों से भरा डंपर ओवरलोड होने के चलते पलट गया ।

इस दौरान ड्राइवर चोटिल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए बीड़ी पानी अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बारापत्थर कालाढूंगी रोड पर एकदम पर वाहन चालक पत्थरों से भर ओवरलोड डंपर को लेकर आ रहा था। इस दौरान अधिक भार होने के चलते डंपर का पिस्टन खुल गया।

जिससे डंपर सड़क पर ही पलट गया डंपर चालक को इस दौरान मामूली चोट आई है इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल डंपर चालक को उपचार के लिए  अस्पताल भेज दिया।

डंपर पलटने से यातायात रही बधित मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटी क्रेन से डम्पर को हटाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया बड़ी क्रेन से गाड़ी को वहां से हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  बेटे की किलकारी, कुछ ही देर में मातम: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने सीएचसी पर लगाया लापरवाही का आरोप

You missed

error: Content is protected !!