ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों दल बदल का दौर जारी है। पूर्व नेताओं समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़, भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं गुरुवार को 5 बागी नेताओं ने बीजेपी का दमन थाम लिया है।

 गुरुवार को कई नेताओं ने बीजेपी में घर वापसी की है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, जीतेंद्र नेगी, कमेंट्री मैखुरी, दिनेश रावत ने भाजपा में घर वापसी की है। 

बता दें कि चुनाव से पहले कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इसमें दिग्गज नेता मनीष खंडूरी, राजेंद्र भंडारी, धन सिंह नेगी समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी समर्थकों समेत बीजेपी में शामिल

भीमताल से भाजपा के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी आज दोबारा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हालांकि वह कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

उन्होंने वर्ष 2017 और 22 का चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर लड़ा था दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

आज देहरादून में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली उनके साथ आंदोलनकारी और उनके साथी के.डी. रुवाली भी शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : बाघ आतंक को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का प्रशासन पर दबाव, बच्चों की स्कूल सुरक्षा व वाहन व्यवस्था की उठाई मांग
error: Content is protected !!