ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। होली का उल्लास शहर में दिखने लगा है। शहर की सभी बाजारें सज गईं हैं वहीं सड़कों के किनारे रंग बिरंगी पिचकारियों की दुकानें बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। जगह-जगह पर अबीर गुलाल की दुकानें सज गई।

मिठाई की दुकानों पर होली की प्रसिद्ध मिठाई गुझिया भी सजी हैं। मावा की गोझिया के साथ ही मेवा भरी गुझिया -भी लोगों को पसंद आ रही हैं। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ भी उमड़ रही है। कपड़ों, सजावटी सामानों, जूता चप्पलों की दुकानों के साथ ही नमकीन, कचरी, पापड़ आदि की बिक्री तेज हो गई है।

बाजार में होली का रंग दिखने लगा है। शहर की मेन रोड, खपरैल बाजार, संकटा देवी रोड बाजार सहित अन्य बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार हो गए हैं। रंग, गुलाल और पिचकारी का बाजार सज चुका है। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों को खरीद रहे हैं। महिलाओं ने भी चिप्स-पापड़, गुझिया और अन्य खाने-पीने की सामग्री बनाने के लिए सामानों की खरीदारी शुरू कर दी है।

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही रंगोत्सव का उल्लास भी दिखाई देने लगा है। जिले की सभी बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी बंदूक वाली पिचकारी बच्चों को ज्यादा पसंद आ रही है।

टैंक और बलून वाली पिचकारी भी काफी बिक रही है। बाजार में 50 रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक ही पिचकारी बिक रही हैं। छोटा भीम, डोरेमोन, पांडा, मोटू-पतलू व फेंटम की पिचकारियों की मांग भी बनी हुई है। बच्चों में इन पिचकारियों का क्रेज है। कई कार्टून से लेकर बंदूक, टैंक और बार्बी जैसे तमाम करेक्टर की पिचकारियां बच्चों को भा रही हैं।

बाजार में खाद्य पदार्थों के अलावा सूखे मेवा की भी बिक्री खूब हो रही है। दुकानदारों ने लोगों की पसंद को देखते हुए मेवा के पैकेटों के सेट गिफ्ट पैकेट के रूप में तैयार कराए हैं। इ

नकी बिक्री खूब हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि गिफ्ट पैक में रंग, गुलाल के साथ ही कुछ ड्राईफ्रूट्स और पिचकारी भी हैं। गिफ्ट पैक की कीमत 300 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा
error: Content is protected !!