ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे मे की प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट के रानीखेत पहुचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने फुल मालाओ से स्वागत किया। जिसके बाद राजदीप होटल मे प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने सरकार के दो वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अगले 19 दिनों तक हमारे संगठनात्मक जिलों में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक संकल्प पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि 24 माह पर हमने 48 की गारंटी देने का वादा किया है। पूरे देश में उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है।

जिसमें समान नागरिक संहिता लागू की गई है। नकल विरोधी कानून का प्रावधान करने वाला भी उत्तराखंड पहला राज्य है। परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर के बच्चों का भविष्य खराब करने पर दोषियों को 10 लाख रुपए का जुर्माना और आजीवन कारावास का दंड दिया जाएगा। धर्मांतरण विरोधी कानून के उल्लघंन पर भी 10 लाख रुपए तक का जुर्माना है।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारी सरकार ने दंगा विरोधी कानून भी बनाया है। जिस प्रकार हल्द्वानी में दंगे की घटना हुई, पुलिस कर्मियों को मारा गया और सरकारी गाड़ियों को जलाया गया, पत्रकारों को भी मारा गया। इस कानून को लागू करने वाला भी उत्तराखंड पहला राज्य है। उन्होने कहा कि इसके अंतर्गत यदि कोई दंगाई सरकारी संपत्ति, व्यक्तिगत संपत्ति, या जानमल का नुकसान करता है, तो उस नुकसान की वसूली उसी दंगाई से की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, प्रदेश संयोजक बिमला रावत, जिला उपाध्यक्ष ध्यान सिह नेगी, मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, मुकेश पाण्डेय, मनीष चौधरी, मोहन नेगी, मंजीत भगत, दिनेश घुघतियाल, दर्शन बिष्ट, दीप पांडेय, दर्शन मेहरा, चन्द्रशेखर, प्रदीप बिष्ट, शौकत अली, नजीर खान, तरुण एकलव्य जोशी, धीरेन्द्र मठपाल, सरिता पाण्डेय, रेखा आर्य, दीप्ती बिष्ट, सरिता पाण्डे, रेखा पाण्डे, पुष्पा तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  दामाद संग भागी सास लौटी घर, अब प्रेमी पर बंधक बनाकर प्रताड़ना के आरोप

You missed

error: Content is protected !!