नैनीताल लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क
बारापत्थर चुंगी में पुलिस आने जाने वाले गाड़ियों में नजर रखे हुए गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस द्वारा नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खास तौर पर नैनीताल पुलिस दूसरे प्रदेशों से शराब आदि नशे वाले पदार्थ की तस्करी को रोकने व अपराधियों की घुसपैठ को नाकाम करने पर पुलिस का ज्यादा फोकस है।
नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर पुलिस आने जाने वाली सभी गाड़ियों को रोककर तलाशी लेने के साथ ही आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस चैक कर रही है।

एसआई तिवारी ने कहा चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए चौकी पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही नैनीताल आने वाले वाहनों वीडियोग्राफी की जा रही है।
चेकिंग के दौरान उपस्थित थे।मोहित तिवाड़ी अनिल कुमार, बिजेन्दर धामी, विजेंद्र सिंह, शाहिद हुसैन, भुवन बिष्ट, लक्ष्मण गगोला, डॉक्टर एम एस रौतेला, आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।














