ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

उदयपुर। राजस्थान में होली से पहले खून की होली खेली गई है। दो जिलों में सात लोगों की हत्या कर दी गई है बीती रात पांच की हत्या तो इतने खौफनाक तरीके से की गई है कि पूरे जिले में दहशत फैली हुई है।

इस हत्याकांड के बाद पूरे जिले की पुलिस मौके पर है। हालात बेकाबू नहीं हो जाएं, इसे लेकर अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई जा रही है। पांच हत्याएं तो झालावाड़ जिले में की गई है जो पूर्व सीएम रहीं वसुंधरा राजे का जिला है। दो अन्य हत्या झीलों की नगरी उदयपुर में की गई हैं। तमाम हत्याकांड को कल देर शाम से लेकर देर रात तक अंजाम दिया गया है।

मारकर थाने के पास सड़क पर चिपका दीं लाशें

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पांच लोगों की बीती रात हत्या कर दी गई। ये तमाम लोग एक पक्ष के थे, इनका दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। मामला पगारिया थाना इलाके का है।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि बिन्नायका गांव में रहने वाले दो भाईयों का गांव में ही रहने वाले दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद दोनो भाई और परिवार के तीन अन्य लोग दो बाइक पर बैठकर पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे।

इस दौरान थाने से कुछ ही दूरी पर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के पांचों लोगों को ट्रक से रौंद दिया। पांचों पर ट्रक फिरा दिया, तब तक मारते रहे जब तक की पाचों की मौत नहीं हो गई। पांच में से चार शव पुलिस ने सड़क से चिपकी हालत में उतारे हैं। मौके पर पांच थानों की पुलिस तैनात है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं।

झीलों की नगरी उदयपुर में पांच घंटे में दो मर्डर….

उधर झीलों की नगरी उदयपुर में पांच घंटे में ही दो लोगों की हत्या कर दी गई। दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। दोनो हत्याकांड रिषभदेव थाना इलाके में हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मसारो की ओबरी नाम के कस्बे में कल रात अनिल नाम के युवक की हत्या कर दी गई।

अनिल और उसके दो साथी एक कार्यक्रम में शमिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अनिल की जान चली गई। दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं भरदा इलाके में कुछ घंटे के बाद ही देर रात दूसरी हत्या कर दी गई।

शराब के नशे में सुरेश नाम के एक युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। दूसरे पक्ष से सुरेश की रंजिश चल रही थी। उसके बाद सुरेश को पीट पीट कर मार दिया गया।

यह भी पढ़ें :  पहाड़ से आए मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!