ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल के मंडी से टिकट दिया है, जबकि यूपी की मेरठ सीट से अरुण गोविल को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी ने इस बार पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद जबकि गाजियावाद सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग को टिकट दिया है. जनरल वीके सिंह ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

बीजेपी की पांचवी लिस्ट में यूपी की 13 लोकसभा सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश की 6 सीट, बिहार की 17 सीट, गोवा की एक सीट, गुजरात की 6 सीट, हरियाणा की 4 सीट, हिमाचल प्रदेश की 2 सीट, झारखंड की 3 सीट, कर्नाटक और केरल की 4-4 सीट, महाराष्ट्र की 3 सीट, मिजोरम की एक, ओडिशा की 18 सीट, राजस्थान 7 सीट, सिक्किम की एक सीट, तेलंगाना की 2 सीट, पश्चिम बंगाल की 19 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

यूपी की इन 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीजेपी ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीष गौतम, हाथरस से अनू वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत, बहराईच से डॉ अरविंद गोंड को टिकट दिया है.

बिहार की बेगुसराय सीट से गिरिराज सिंह को टिकट

वहीं, बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से डॉ. संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, जफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, महाराजगंज से जर्नादल सिंह सिग्रीवाल, सारण सीट से राजीव प्रताप रुडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगुसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटिलपुत्र से राम कृपाल यादव, आरा से आरके सिंह, बक्सर से मिथलेश तिवारी, सासाराम से शिवेश राम, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह और नवादा सीट से विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 15 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!