ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा की लग्जरी कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई। इस मामले की सूचना के बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस ने चालक के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में फरीदाबाद पुलिस के साथ बड़खल इलाके में छापेमारी की है। सूत्रों की माने तो एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी के बताया की जेपी नड्डा के जोगिंदर सिंह नाम का शख्स गाड़ी चलाता है और गोविंदपुरी इलाके में रहता है। जोगिंदर 19 मार्च गोविंदपुरी में गिरी नगर में आरडी मार्ग पर कार को खड़ी कर अपने घर खाना खाने गया था। जोगिंदर जब वापस आया तो कार गायब थी।

उसने तुरंत मामले की सूचना नड्डा के घर पर दी और फिर पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। शिकायत के अनुसार, गाड़ी हिमाचल नंबर की है और जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाई प्रोफाइल शख्स से जुड़ा मामला होने से दिल्ली पुलिस के हांथ पांव फूले।

जिला पुलिस की सात टीम मामले को जांच में लगी हुई है। सूत्रों ने बताया की घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में कार गुरुग्राम की तरफ जाती हुई दिखी है। लेकिन पुलिस ने एक शख्स को फरीदाबाद से हिरासत में लिया है।

खाना खाने गया था ड्राइवर
मिली जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की पत्नी के नाम से फॉर्च्यूनर कार रजिस्टर्ड थी। 19 मार्च को उनका ड्राइवर गाड़ी लेकर खाना खाने गया था। जब ड्राइवर वापस आया तो गाड़ी गायब थी। इस मामले की जानकारी तुरंत नड्डा के घर पर दी गई और पुलिस में गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  दमुवाढूंगा के मालिकाना हक की दिशा में बड़ी प्रगति, सीमांकन कार्य पूरा; वन विभाग की प्रक्रिया तेज करने को डीएम को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!