ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

नैनीताल की बेटी ने राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की बेटी ने राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतराष्ट्रीय खेलों के लिए अपने रास्ते प्रशस्त कर लिए हैं। नोएडा में हुई प्रतियोगिता में दीपाली थापा ने आंध्र प्रदेश की बॉक्सर को दिन में ही तारे दिख दिए। दीपाली के परिजनों और गुरुजनों के साथ बॉक्सिंग से जुड़े लोग खुश हैं।
सब जूनियर नैशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक(गोल्ड मैडल)जितने वाली दीपाली थापा नैनीताल के मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में
कक्षा 7 की छात्रा है। दीपाली के पिता ने बताया कि दीपाली ने 19 नवंबर 2020 को कोरोना काल में बॉक्सिंग खेलनी शुरू की।

उसके मुख्य कोच बॉक्सिंग में राष्ट्रीय पहचान और ऊत्तराखण्ड के ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण हैं। वो अपनी प्रेक्टिस एन.सी.एस.बॉक्सिंग अकेडमी स्नोव्यू में करती है।
खेल महाकुंभ में हारने के बाद दीपाली को हार का असली एहसास हुआ और उसने दिनरात प्रेक्टिस करनी शुरू कर दी।

हल्द्वानी में 7 मार्च को हुए ट्रायल में दीपाली ने पिथौरागढ़ और एक अन्य जिले की बॉक्सर को हराया, जिसके बाद दीपाली का स्टेट टीम में चयन हो गया।

दीपिका ने घर लौटकर दस दिनों तक जमकर दिन रात प्रेक्टिस करी। नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ने के बावजूद दीपाली नहीं रुकी और उसकी मेहनत का एक वीडियो भी वाइरल हुआ था, जो आपने जरूर देखा होगा।

यू.पी.के नोएडा में खेले गए सब जूनियर नैशनल में दीपाली ने 33 किलो वेट कैटेगिरी में प्रतिभाग किया। नैशनल चैंपियनशिप में उसे पहली बाउट में बाई मिला, प्री-क्वाटर फाइनल में उसने केरल की फातिमा को आर.ए.सी.से हराया, क्वाटर फाइनल में हरयाणा की खुशी को 4-1 से हराया, सेमी में तमिलनाडु की टी लावण्या को 5-0 और फाइनल में आंध्र प्रदेश की चंद्रिका को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

इसके अलावा, ऊत्तराखण्ड की ही यूथ वर्ल्ड चैंपियन निकिता चंद की छोटी बहन खुशी चंद को भी गोल्ड मैडल मिला है। इस नैशनल प्रतियोगिता में कुछ लड़कों ने भी बॉयज सेक्शन में स्वर्ण पदक जीते है ।
ऊत्तराखण्ड फारेस्ट में काम करने वाले दीपिका के पिता रंजीत थापा ने हमसे बात करते हुए कहा कि दीपाली बॉक्सिंग के लिए ही बनी है। हम इसे आगे खेलने के लिए जिस स्तर पर जाना पड़ेगा जाएंगे।

दीपिका के छोटा भाई रणवीर सिंह थापा नैनीताल के सैंट जोसफ कॉलेज में कक्षा 3 में पढ़ते हैं। दीपाली की माँ आशा थापा गृहणी हैं और वो दीपाली को इनदिनों चैंपियनशिप में नोएडा लेकर गई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 15 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!