ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

नैनीताल में एक घर में  गुलदार कुत्ते का शिकार करने के लिए घूसा, सीसीटीवी कमरे में कैद हुआ गुलदार

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  एक घर पहुंचे गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया, लेकिन कमरे का शीशा बन्द होने के कारण कुत्ते की जान बच गई। मोबाइल से बनाए वीडियो में गुलदार नजदीक से भागता नजर आया। 

 नैनीताल में मल्लीताल के बारहपत्थर क्षेत्र स्थित हांडी मांडी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी में कार्यरत संपत्ति अधिकारी कुलदीप सिंह का घर है।

कुलदीप ने एक कुत्ता पाल रखा है। उनके पड़ोसी ने भी एक कुत्ता पाला है। उनके मोहल्ले से लगे जंगल से अक्सर गुलदार नोकलकर आ जाते हैं।

आज सवेरे छह बजे दो गुलदार कुत्ते का शिकार करने उनके घर पहुँच गए। सी.सी.टी.वी.में गुलदार देख पड़ोस में रहने वाले रंगकर्मी मंजूर हुसैन के पुत्र साऊद हुसैन ने बाहर निकलकर वीडियो बनाया। एक गुलदार वहां से वापस निकल गया और दूसरा कुलदीप की सीडी चढ़कर कुत्ते की ताक पर बैठ गया।

कुछ देर इंतजार करने के बाद गुलदार कमरे में मौजूद कुलदीप के कुत्ते पर झपट गया। बीच में शीशा होने के चलते वो शीशे से टकरा गया और कुत्ते तक नहीं पहुँच सका।

कुछ समय इंतजार करने के बाद वो वयस्क गुलदार जंगल की तरफ निकल गया।

दूर से अपने घर की बालकनी से वीडियो बना रहे साऊद ने नजदीक से निकलते गुलदार का वीडियो भी बना लिया।

गुलदार तेजी से जंगल में विलुप्त हो गया।

यह भी पढ़ें :  मोटाहल्दू में सुयाल परिवार ने सावन एकादशी पर किया पार्थिव शिव पूजन और भव्य होम-यज्ञ

You missed

error: Content is protected !!