ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में होली मनाने के बाद गंगा नदी में नहाने गए तीन लोगों में से दो लोगों के शव बरामद किये गये जबकि एक अन्य के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यह घटना सोमवार को ऋषिकेश के मुनि की रेती इलाके में हुईं।

एसएसपी ने बताया कि पंजाब के रहने वाले निखिल (28) और टिहरी के सुरेंद्र नेगी (37) के शव बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल के कर्मियों द्वारा हरियाणा के अक्षय (25) का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए एसपी संचार रेवाधर मठपाल, नैनीताल पुलिस परिवार ने दी बधाई

You missed

error: Content is protected !!