ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे नामांकन दाखिल करने से पहले आज वह अपने आवास में पार्टी की कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए।

नामांकन कराने से पहले उन्होंने रामपुर रोड स्थित बेल बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और वहीं कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी हर चुनाव में अलग-अलग नारे देती है।

लेकिन नारों और वादों में बहुत अंतर है, भाजपा की कथनी करनी अब जनता समझा चुकी है और हाल में इस बार बीजेपी को मुंह की खानी होगी।

2024 लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी अबकी बार 400 का नारा दे रही है लेकिन देश की जनता समझदार है वह इनके बहकावे में नहीं आएगी। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत कई ऐसे अहम मुद्दे हैं जिससे जनता पूरी तरह से त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि भले ही उनके पास समय कम हो लेकिन उनके साथ जनता का आशीर्वाद है।

जिसके दम पर वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मिलकर इस बार भाजपा को धूल चटाएंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने शुरू किया वित्तीय जागरूकता सप्ताह, कमलुआगांजा में लगाया गया जागरूकता कैंप

You missed

error: Content is protected !!