ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

RH vs MI:IPL 2024 के 8वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने MI के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।

हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए। यह IPL की एक पारी में बना सबसे बड़ा स्कोर है। इसके साथ ही हैदराबाद ने 11 साल पुराना RCB का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर मुंबई को इस सीजन की पहली जीत चाहिए, तो उन्हें 278 रन बनाने होंगे।

IPL में सर्वाधिक इनिंग स्कोर

इससे पहले IPL में एक पारी का सर्वाधिक स्कोर 263 रन था। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 257 रन जड़ दिए थे। वहीं IPL 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने गुजरात लायंस के विरुद्ध 248 रन बनाए थे। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 246 रन बनाए थे।

IPL में सबसे बड़ा टीम स्कोर

277/3 – SRH vs MI, हैदराबाद, 2024
263/5 – RCB vs PWI, बेंगलुरु, 2013
257/5 – LSG vs PBKS, मोहाली, 2023
248/3 – RCB vs GL, बेंगलुरु, 2016
246/5 ​​- CSK vs RR, चेन्नई, 2010

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!