ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

डेढ़ वर्ष पूर्व ही विजय की हुई थी शादी, पति-पत्नी में चल रही थी कलह

उत्तर प्रदेश।  मथुरा में बृहस्पतिवार को ससुरालवालों ने दामाद को जिंदा जला दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। आक्रोशित लोग थाने की तरफ कूच करने लगे। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने थाने को घेर लिया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हाईवे थाने के पास वारदात को अंजाम दिया गया।

मामला हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव का है। गांव निवासी विजय की शादी डेढ़ वर्ष पहले रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में कलह होने लगी। पत्नी इसकी जानकारी मायकेवालों को देती थी।

मायकेवालों ने बेटी को कुछ दिन के लिए घर बुला लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात तय हुई। बृहस्पतिवार को हाईवे थाने में समझौता होना था। इसके लिए दोनों पक्ष थाने पहुंच रहे थे।

दोपहर बाद थाने से पहले ही दोनों पक्ष मिले। यहीं पर कुछ कहासुनी हुई। आक्रोश में आकर ससुरालीजन भूल गए कि विजय उसका दामाद है। उन्होंने उसे दिनदहाड़े जिंदा जला दिया।

आरोपी मौके से फरार

घटना से मोके पर अफरातफरी मच गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, विजय ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने गांव में इसकी सूचना दी। खबर फैली तो गांव के लोग थाने की तरफ कूच करने लगे।

देखते ही देखते थाने में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। वहीं आरोपी मौका देखकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!