ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में स्कूली बच्चों को ई रिक्शा पर होगी 50 प्रतिशत की छूट, 20 रुपये हो जाएगा ई रिक्शा का किराया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रिक्शा यूनियन की मॉंग पर जल्द ही ई रिक्शा का किराया देगुना होने वाला है। तल्लीताल से मल्लीताल मात्र 1.50 किलोमीटर के लिए 20 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा।
2016 में रिक्शे का किराया 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये किया गया था।
8 साल बाद किराया दोगुना होने जा रहा है। स्कूली बच्चों को 50 प्रतिशत की होगी छूट।
नैनीताल में रिक्शे का किराया 20 रुपये प्रति व्यक्ति होने जा रहा है।लेकिन स्कूली बच्चों को इसमें राहत दी जाएगी।जिसके बाद स्कूली बच्चों से 10 रुपये किराया लिया जाएगा।

नैनीताल में वर्तमान में 14 ई रिक्शा 
एक ई रिक्शा तल्लीताल से मल्लीताल के 30 चक्कर लगाता है। जिसके बाद प्रतिदिन एक ई रिक्शा से 1200 रुपये की आमदनी होती है।
जिसमें एक ओर का किराया चालक को दिया जाता है। जिससे एक रिक्शा को 600 रुपये का शुद्ध लाभ होता है।
व्यवस्थापक नन्दा बल्लभ जोशी ने बताया कि रिक्शो से प्रति दिन 8400 की आय होती है। जो माह में 2लाख 52 हज़ार होती है।
साथ ही 2लाख 40 हज़ार का व्यय होता है। जिसके बाद रिक्शा यूनियन को मात्र 12 हज़ार का लाभ होता है।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि लगभग 8 सालो से रिक्शा का किराया 10 रुपये ही चला आ रहा है। लेकिन आठ सालो में बिजली, तेल आदि के दाम बढ़ गए हैं।

बस दललेकिन रिक्शे के किराये में कोई बडोतरी नहीं की गई है।रिक्शा यूनियन की माँग पर रिक्शे के किराया बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।रिक्शे के किराये में बढ़ोतरी को लेकर लोगों से 31 मार्च तक आपत्ति माँगी गई हैं। जिसके बाद आपत्तियों के आधार पर रिक्शे का किराया निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े पर IG कुमाऊँ सख्त, धनंजय गिरी प्रकरण में चौकी इंचार्ज निलंबित, SIT गठित

You missed

error: Content is protected !!