ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 की तैयारियों के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने द्वाराहाट पहुंचकर चुनाव के संबंध में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वाराहाट से विभिन्न जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर विधानसभा द्वाराहाट, सल्ट तथा रानीखेत के लिए बनाए स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम आदि की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दे कि सल्ट, द्वाराहाट तथा रानीखेत विधानसभा के पोलिंग बूथों के लिए मतदान पार्टियां यहीं से रवाना होंगी। जिलाधिकारी ने यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

पोलिंग पार्टियों, कार्मिकों की रहने की व्यवस्था, सीसीटीवी, सुरक्षा, वाहनों के रुकने की व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त कर संबंधितों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को सारी व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, उप जिलाधिकारी सुनील राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, थाना प्रभारी अवनीश कुमार सहित पीडब्लूडी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!