ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में पालिका की सौ नई दुकानें बनाने की योजना

2400 स्क्वायर फ़ीट की में  बनाई जाएगी दुकानें

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगरपालिका की ओर से डीएसए मैदान के पास सीड़ियों के नीचे लगभग सौ दुकानें बनाने की योजना तैयार की जा रही है।

लगभग 2400 स्क्वायर फ़ीट की ख़ाली जगह में यह दुकानें बनाई जाएगी। लगभग 4/6 साईज़ की एक दुकान बनाई जाएगी।जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार और पालिका की आय में वृद्धि होगी।
पालिका अधिशासी की ओर से ज़िलाधिकारी को योजना के बारे में बताया गया है।जल्द ही योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि दुकानें बनाने की योजना के बारे में ज़िलाधिकारी को बताया जाएगा।जिसके बाद योजना तैयार की जाएगी।
दुकानें बनाने के बाद स्थानीय लोगों को दुकानें आवंटित की जाएँगी।जिसका एक निर्धारित शुल्क होगा।

यह भी पढ़ें :  दिल दहला देने वाली घटना : ऑनलाइन गेमिंग लत से एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

You missed

error: Content is protected !!