ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

देहरादून। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की नाराजगी झेलनी पड़ी। बिलासपुर कांडली में पूर्व सैनिकों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर अपना विरोध प्रकट किया।

सैनिक कल्याण मंत्री टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह की सभा से निकले थे। इस दौरान पूर्व सैनिक और कुछ महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। कहा कि गांव में पेयजल की कोई योजना नहीं है।

पूर्व सैनिकों का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही हर घर जल योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इस पर मौके पर बहस हो गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व सैनिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कहते दिख रहे हैं कि हम यदि वोट दें तो किसको दें?

जिसके जवाब में गणेश जोशी का साफ कहना था कि जिसको आपका मन करता है, उसको वोट दें। इस दौरान पीछे से आवाज आती है कि वोट तो आपको भी दिया था और आप मंत्री हैं, लेकिन आज तक उनकी सुध तक नहीं ली। इतना ही नहीं, पूर्व सैनिकों का कहना था कि उन्होंने हमेशा भाजपा को वोट दिया है और पांच बार उन्हें वोट देकर जिताया, लेकिन उनके गांव में पीने की पानी की व्यवस्था तक नहीं है।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

You missed

error: Content is protected !!