ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड में पहले चरण के साथ ही 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होना है। ऐसे में राजनीति पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे हैं।

यहां रुद्रपुर में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे।

रुद्रपुर में पीएम मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर बीजेपी ने भी कमर कस ली है. बीजेपी के तमाम नेता और पार्टी कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बीजेपी का प्रयास है कि बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की रैली में पहुंचें. लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी का उत्तराखंड में ये पहला चुनावी कार्यक्रम होगा।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय हाई कमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दो अप्रैल को करीब 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे. इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं भी तय हो गई हैं।

यह भी पढ़ें :  रामनगर की पुष्पा कुमारी बनीं एसआईआर कार्य 100% पूरा करने वाली पहली बीएलओ, 1700 फॉर्म भरकर बनाया रिकॉर्ड
error: Content is protected !!