ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी।  शिक्षा नगर लामाचौड़ में शराब की दुकान खोले जाने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। उप जिला अधिकारी कार्यालय में पहुंचे लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र शिक्षा नगर के नाम से प्रसिद्ध है।

वहां कई शिक्षण संस्थान हैं, ऐसे में वहां जानकारी ग्रामीणों को मिली है कि आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकान प्रस्तावित की गई है। जिसमें एक स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा अनापत्ति भी दी बावजूद इसके संबंधित विभाग ने मौका मुआयना नहीं किया न ही कोई एक्शन लिया।

ऐसे में अब वे आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आत्मदाह करने से भी नहीं चूकेंगे। वहीं उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि संबंधित मामले से आबकारी विभाग को अवगत कराया गया है।

फिलहाल लॉ एंड आर्डर बरकरार रखा गया है ,स्थिति देखी जा रही है। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप ज्ञापन को उपरोक्त अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। जल्द से जल्द हल निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान

You missed

error: Content is protected !!