ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

तणमूल कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए एक कार्टून को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी की आलोचना की है। इस कार्टून में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक सीढ़ी को लात मारते हुए दिखाया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के दूसरे सीनियर नेता खड़े हैं।

टीएमसी ने एक्स पर कार्टून को शेयर करते हुए लिखा, ‘बंगाल के द्वार किलेबंद हैं। ममता बनर्जी यहां पहरा दे रही हैं! भाजपा के जमींदार जो रेंगकर अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं, वे खुद को लड़खड़ाते हुए पाएंगे।’

कार्टून में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भी दिख रहे हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने इसे लेकर टीएमसी पर निशाना साधा है।

उन्होंने इस पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण और नुकसान पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्टून बंगाल का नाम खराब कर रहा है। भट्टाचार्य ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आजाद भारत में ऐसे बदनाम और अपमानित करने वाला कार्टून कभी बना होगा। ऐसा मुख्यमंत्री जो देश के संघीय ढांचे के बारे में बात करता है, वह देश के प्रधानमंत्री को लात मार रहा है। क्या यह पॉलिटिकल पार्टी है? इससे तो पश्चिम बंगाल का नाम खराब हो रहा है।’

प्रधानमंत्री को लात मारते हुए दिखाया, यह अपमानजनक’

भाजपा नेता ने एक्स पर कहा कि यह देखना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। टीएमसी ने राजनीति को इस स्तर तक गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों का राजनीति के प्रति सम्मान पहले ही खत्म हो चुका है। अगर इस तरह के अपमानजनक हमले जारी रहे तो टीएमसी लोगों का सम्मान लगातार खोती जाएगी।’

इसके अलावा, बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी और पार्टी के बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने भी TMC पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत के प्रधानमंत्री को लात मारते हुए दिखाया गया है। यह जान-माल को नुकसान पहुंचाने और प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा बंगाल के नेताओं को जान से मारने की सीधी धमकी है। क्या चुनाव आयोग इस पर ध्यान देगा और देर होने से पहले इस भयावह साजिश की जांच की जाएगी?’

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!