ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
SONY DSC
खबर शेयर करे -

लोकसभा चुनाव से पहले लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं कराने पर होगी कार्यवाही – उपजिला निर्वाचन अधिकारी

हल्द्वानी। जनपद में कुल 8663 लाइसेंसी शस्त्र धारक हैं जिसमें से बैंक, सुरक्षा गार्ड कार्मिकों को छोडकर अभी तक 3822 लोगों ने शस्त्र जमा नहीं किये हैं।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाने या प्राधिकृत शस्त्र डीलरों के पास जमा कराएं।

उन्हांने कहा कि चौकी और थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों के हथियार जमा कराना सुनिश्चित करें। कोई भी व्यक्ति थाना के अलावा प्राधिकृत शस्त्र डीलर के पास भी अपने हथियार जमा करवा सकता है, मगर हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना होगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नही होगा, जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दिए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!