ब्रेकिंग न्यूज़
NEET-UG फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार; रुपये बरामदउत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धारएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनीउत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुचे रानीखेत,जनसभा को किया सम्बोधित।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत विधानसभा आगमन पर रंगोली हाल मे विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने फुल मालाओ से भब्य स्वागत किया।रानीखेत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को किया सम्बोधित

जिसके बाद रंगोली हाल से मुख्य बाजार होते हुए केमू स्टेशन तक रोड शो करते हुए सभा स्थल मे पहुचे।

मुख्यमंत्री धामी ने सभा स्थल मे स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेै आपसे सहयोग की आशा करता हूं। जो मत और समर्थन आपकी ओर से अजय टम्टा जी को मिलेगा, वो सीधे सीधे प्रधानमंत्री मोदी जी को भी मिलेगा।

पिछले एक दशक से अजय टम्टा जी सांसद के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। इनके बारे में एक दिलचस्प बात में आपको बताना चाहूंगा। टम्टा जी बहुत कम बोलने में विश्वास करते हैं, मेरे पास जब भी आए नीतियों के विषय में बहुत बात की। इन्होंने कभी भी अपने किसी व्यक्तिगत काम की सिफारिश नही मांगी।

मुख्यमंत्री  धामी ने बताया कि विधायक प्रमोद नैनवाल अपनी विकासखंडों में विकास कार्यो की मांग लेकर मेरे पास आएं, हाल ही में रोड के सिलसिले में भी मेरे पास आए थे।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने जीवन का हर एक पल और हर एक क्षण देश की सेवा और विकास को समर्पित किया है। देश की माताओं, बहनों, नौजवानों और देश वासियों की सेवा का फल मिलने का अब समय आ गया है और यह फल हम सभी उन्हें वोट देकर कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों, पिछड़ों और देश के सीमांत क्षेत्रों के लिए हैं। आप सभी जानते हैं कि मोदी जी स्वयं एक सामान्य गरीब परिवार में पैदा हुए।

इसलिए उन्होंने गरीबी नजदीक से देखी है। एक गरीब के जीवन की परेशाइयां और चुनौतियां उन्होंने अनुभव की हैं। उज्ज्वला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना समेत अनेको अनेक अन्य योजना गरीब के कल्याण के लिए चलाए जा रही हैं।

इनके बारे में यदि चर्चा करें तो घंटे बीत जाएंगे पर बातें खत्म नही होंगी। यह केवल योजनाएं नही है, ये मोदी की गारंटी है। गारंटी इस बात कि मोदी जी जो योजनाएं शुरू करते हैं, उसका लाभ देश के हर गरीब को मिलता है। इसका परिणाम है, कि पिछले दस सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आएं हैं।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा लोक सभा चुनाव के परिपेक्ष हमारा लक्ष्य है की भारतीय जनता पार्टी 370 और एनडीए 400 सीटें प्राप्त करें। आज रानीखेत विधान सभा में मुख्यमंत्री का दौरा था। रानीखेत की जनता ने सड़कों पर उमडकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

-मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि इस बार 25000 हजार वोटों से भी अधिक प्राप्त करके इस विधान सभा को जिताएंगे। उन्होमे कहा कि रानीखेत की माताओं बहनों और बंधुओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। मुझे विश्वास है कि अजय टम्टा को भारी मतों से जीतकर सांसद पद का भार संभालेंगे।

रानीखेत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को किया सम्बोधित

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी कुंदन नटवाल, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला मिडिया प्रभारी अश्विन भगत, मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, मुकेश पाण्डेय, दरवान सिंह, मनीष चौधरी, मंडल महामंत्री मंजीत भगत, पूर्व राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल, उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, सतीश नैनवाल, दर्शन मेहरा, सुरेश फर्त्याल, मोहन नेगी, प्रमोद सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश उप्रैती, दिनेश घुघतियाल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद भट्ट ने किया।

रानीखेत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को किया सम्बोधित

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पैरामेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले छात्र, ₹15 हजार इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत कई मांगें उठाईं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.