ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड पुलिस के नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया सम्मानित

स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई 

नैनीताल।  पुलिस में नियुक्त 3 पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रकाश चंद्र, एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है 
▪️  जगदीश चन्याल अपर उपनिरीक्षक ना०पु० (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

यह भी पढ़ें :  बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की पहल: नैनीताल के अमेरिकन किड्ज़ स्कूल में संगीत व नृत्य कक्षाएं शुरू

▪️ केदार दत्त बहुगुणा अपर उपनिरीक्षक स०पु० (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

▪️  जीवन चंद्र हेड कानि० ना०पु० (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

कार्यक्रम की शुरुआत अभिनव कुमार, डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।
इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मियों के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

यह भी पढ़ें :  युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें :  विश्व वानिकी दिवस 2026: ‘वन और अर्थव्यवस्थाएं’ थीम के साथ संरक्षण का संदेश

➡️ विदाई समारोह के दौरान श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ लाईन, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल,  राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!