ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 द्वाराहाट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओ को  किया संबोधित

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत/द्वाराहाट। द्वाराहाट नगर में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत। महेंद्र भट्ट अल्मोड़ा से अपने तय समय से दो घंटा देरी से हैली से इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में उतरे। वहां से कारों के काफिले के साथ तीन किमी तक चलने के बाद निजी होटल कृष्णा लॉज में कार्यकर्ताओं संग बैठक की।

बैठक से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल का ढोल बाजों के साथ स्वागत किया। वही महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओ को जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व पूर्व विधायक महेश नेगी ने संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुवे कहा कि यह हमारा संपर्क अभियान है। इसमें सभी बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और युवा मोर्चा के साथ साथ महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता को मोदी जी की नीतियों के बारे में बताएं।

विशेषकर नव मतदाता और बुजुर्ग मतदाता को समझाना और प्रत्येक मतदाता को वोटिंग स्थान तक ले जाना। साथ ही 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस दिन सभी लोग भाजपा के झंडे की पूजा करके अपने अपने घर पर लगाएंगे।वही पूर्व सैनिक संगठन, सेवानिवृत कर्मचारी के साथ बैठक करनी है।

14 अप्रैल को अंबेडकर दिवस के दिन अनुसूचित बस्तियों ग्रामों में जाकर उनके साथ बैठक करनी है। अबकी बार चार सौ पार पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये नारा भाजपा का नहीं है बल्कि जनता ने दिया है।

अब तो चार सौ तीस से ऊपर के दावे किए जा रहे हैं जनता द्वारा, और इस पर हम खरा उतरेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डबल पेंशन घोटाला : 1377 अपात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समाज कल्याण पेंशन बंद, जिलों में जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!