ब्रेकिंग न्यूज़

इन दिनों पूर्णागिरि मेला चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे मंदिर जा रहे हैं। वहीं दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित तिलहर रुजवारी गांव से 27 मार्च को श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरि के लिए निकला था। खटीमा के रास्ते भक्त माता के जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे था।

पैदल जत्थे में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान रात करीब आठ बजे टनकपुर रोड पर मस्जिद की ओर से जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद आरोपित भाग निकले।

वहीं इस बात से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर नकेल कसे जाने की मांग की।

उन्होंने कहा की प्रकरणकी जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.