ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल जा रहा कार सवार स्क्रैप कारोबारी हादसे का शिकार 

हल्द्वानी। तेज रफ्तार कार टांडा जंगल में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बेटी बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में तीनों सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दंपति की मौत की पुष्टि की। जबकि बुरी तरह घायल बेटी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब स्क्रैप का कारोबार करते हैं। गुरुवार को वह 48 वर्षीय पत्नी राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के साथ घर से नैनीताल में रहने वाले भाई के घर जाने के लिए निकले थे।

कार संख्या यूके 06बीडी 9333 पर सवार परिवार टांडा जंगल में एस मोड़ और बेलबाबा के बीच ही पहुंचा था कि तभी कार अनियंत्रित हो गई।

कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अधिकारी को सिपाहियों ने रोका।

उन्होंने अपनी निजी कार में जहूर, राशिदा और निदा को डाला और एसटीएच लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जहूर और राशिदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेहद नाजुक हालत में निदा का आईसीयू में उपचार शुरू किया गया।

टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई। कार सवार रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सरस्वती शिशु मंदिर सुयालबाड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!