ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

उधम सिंह नगर। नानकमत्ता हत्याकांड में सहायता करने वाले 04 अभियुक्तों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने दो वाहनों (कार) के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों पर विभिन्न राज्यों में दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही दोनों फरार अभियुक्तों (शूटरों) पर ईनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की गई

नानकमत्ता में बीते 28 मार्च को डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार सहयोगियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

वही मुख्य दो आरोपी जिनके द्वारा हत्या की गई वह फरार है।वही एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने नानकमत्ता थाना पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी हैं।

एसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया बीते 28 मार्च की सुबह 6:30 बजे नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके खुलासे के लिए टीमों का गठन कर पंजाब ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही थी । साथ ही इस वारदात में अन्य कौन कौन शामिल है

मुख्य दोनो आरोपियों पर एक एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश शाहजहापुर तथा पीलीभीत जिले के है। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकोर्ड है था मुख्य आरोपी जिन्होंने घटना को अंजाम दिया वह पंजाब के सर्वजीत सिंह था।

अमरजीत सिंह है जिनके ऊपर लगभग 15 से अधिक मुकदमे दर्ज है ।घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपियों की सहायता के लिए उपयोग की गई कार को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 16 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!