ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कालाढूंगी नैनीताल मार्ग के समीप नलनी के पास स्मैक के साथ पुलिस ने युवक को पकड़ा

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शहर की कोतवाली पुलिस ने 16.55 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात मंगोली चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र निवासी एक युवक स्मैक की तस्करी में लिप्त है।

गुरुवार रात वह स्मैक की डिलीवरी करने वाला है। सूचना पर पुलिस कर्मी चेकिंग अभियान में जुट गए। रात करीब साढ़े दस बजे नलनी के पास एक युवक कालाढूंगी रोड से ऊपर की ओर आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस कर्मियों को देख युवक भागने का प्रयास करने लगा, मगर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास स्मैक बरामद हुई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि घटगड़ निवासी संजय सिंह के पास से 16.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

जिसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मुक्तेश्वर में अनियंत्रित बस खाई में गिरी; SDRF, पुलिस और 108 राहत-बचाव में जुटी

You missed

error: Content is protected !!