ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स और अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों द्वारा 1 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक कुल 113.26 करोड़ रुपए कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार और नकदी समेत अपराधिक व्यक्तियों के 478 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश में अवैध शराब और नकदी की जब्ती संबंधी आयोग के निर्देशों का कढ़ाई से पालन हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस, नार्कोटिक्स विभाग और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों ने 1 मार्च से 5 अप्रैल तक कुल 113.26 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार और नकदी जब्त की।

इसमें 20.87 करोड़ रुपये नकद धनराशि, 28.92 करोड़ रुपये कीमत की 851755.96 लीटर शराब, 44.32 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स, 17.78 करोड़ रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं और 1.37 करोड़ रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गई।

5 अप्रैल को हरदोई में 17.33 लाख रुपये मूल्य की 1400 ग्राम ड्रग पकड़ी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सघन जांच के लिए 513 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1843 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं।

16 मार्च से 5 अप्रैल तक पुलिस विभाग ने अपराधिक व्यक्तियों के 478 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए। 3910 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए।

478 लाइसेंसी शस्त्र जब्त, 3910 लाइसेंस निरस्त

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 16 मार्च से अबतक अपराधिक व्यक्तियों के 478 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए और 3910 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए।

उन्होंने बताया कि 18,83,558 लोगों को पाबन्द करने के नोटिस भेजे गए हैं। इसमें से 11,59,360 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। पुलिस द्वारा 4206 बिना लाइसेंस के अवैध शस्त्र, 4467 कारतूस, 2066.5 किलोग्राम विस्फोटक व 227 बम बरामद कर सीज किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सघन जांच के लिए 513 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1843 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं।

यह भी पढ़ें :  मुक्तेश्वर में अनियंत्रित बस खाई में गिरी; SDRF, पुलिस और 108 राहत-बचाव में जुटी

You missed

error: Content is protected !!