ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान के सिंध में हिंदू नागरिकों पर अत्याचार बढ़ गया है. आलम ये है कि उनके पास देश छोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं है।

यही कारण है कि मार्च में कश्मोर जिले से करीब 25 हिन्दू व्यापारी परिवार भारत रवाना हुए. ऐसा पहली बार नहीं है जब इस जिले से हिंदू देश छोड़ रहे हों. 28 जून 2023 में 10 हिंदू व्यापारी भारत आए थे। जबकि कश्मोर के 6000 से अधिक लोगों ने भारतीय वीजा के लिए आवेदन किया।

पाकिस्तान में हिन्दू व्यापारी खानदान पर बढ़ते अत्याचार के चलते मार्च में सिंध प्रांत के कश्मोर जिले से करीब 25 हिन्दू व्यापारी परिवार भारत रवाना हो गए। दो दर्जन से ज्यादा हिन्दू व्यापारी खानदान अपनी जान माल बचाकर लाहौर के रास्ते भारत रवाना हुए।

ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान से इतनी बड़ी तादाद में हिंदुओं का पलायन हो रहा है. बीते साल भी ऐसे कई मामले सामने आए थे, जहां सैकड़ों लोग पाकिस्तान छोड़ भारत आ गए थे. मानवाधिकार कार्यकर्ता (ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स) महेश वासू के मुताबिक पिछले साल भी ऐसे कई मामले सामने आए थे।

हिन्दू व्यापारी खानदान पाकिस्तान में असुरक्षित

सिंध में हिंदू नागरिक राज्य के बाहर और भीतर से इस्लामी हमलों से बहुत ज्यादा असुरक्षित हैं और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. क्योंकि इस्लामी तलवार हमेशा उनकी गर्दन पर लटकती रहती है और उनके पास अपना देश छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

मुसलमान उनकी संपत्ति के पीछे रहते है और जबरन इस्लाम में परिवर्तित करने का दबाव हमेशा उनपर बना रहता है. कोई भी दिन हिंदुओं पर अत्याचार के बिना नहीं गुजरता. जबकि पाकिस्तान 140 अरब डॉलर के कर्ज में डूबा हुआ है और गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिससे हिंदुओं की जिंदगी और भी बदतर हो गई है।

2023 के आंकड़े क्या कहते हैे

पाकिस्तान के टीवी समाचार रिपोर्ट के अनुसार 28 जून 2023 में दस हिंदू व्यापारियों के परिवार भारत भागने को मजबूर होगए. जबकि 100 से ज्यादा परिवारों ने कश्मोर के कंधकोट से नया पासपोर्ट लिया और छह हजार से अधिक सदस्यों ने कश्मोर जिले से भारतीय वीजा के लिए आवेदन किया।

कंधकोट के डॉ. सुरेश आनंद भोजवानी जोकि ईएनटी सर्जन और हिंदू पंचायत के नेता हैं, उनका दावा है कि दिन के उजाले में भी उनके दरवाजे पर अंधाधुंध गोलियां चलाई जा रही हैं. कंधकोट, जो कभी एशिया का दूसरा सबसे बड़ा अनाज बाजार था और एक बिजनेस हब था और जिसे मिनी दुबई कहा जाता था, अब पाकिस्तान का कश्मीर बन गया है, जबकि सबसे अधिक करदाताओं में से एक होने के बावजूद हिंदुओं को राज्य से कोई सुरक्षा नहीं मिलती है, फिर भी वे अपने ही देश में असुरक्षित महसूस करते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.