ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

मेष

आज कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नए प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है।

वृष

आज अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें।

मिथुन

आज कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आप व्यस्त रहेंगे।

कर्क

आज सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें। लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दांव पर न लगाएं। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सिंह

आज आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। व्यापार में धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक संपदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

कन्या

आज सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। व्यापार में कई परेशानियां सामने आ सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

तुला

आज परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र से आपको उत्तम सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। कारोबार में अभिनव प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।

धनु

आज घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी इच्छा शक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। जमीन से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा।

मकर

आज परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। शरीर में गर्मी के कारण एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

कुंभ

आज धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के माध्यम से शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं। गुरुतुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन

आज आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आज किसी से धन उधार न लें। खानपान में शुद्धि का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछे

You missed

error: Content is protected !!