ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मार्च के पहले सप्ताह में सुशीला तिवारी अस्पताल में लाखों रुपये के गबन के मामले में कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगा था कि खून, एक्स रे एमआरआई समेत अन्य जांचों के नाम पर मरीजों से ली गई फीस तो ली गई, लेकिन मेडिकल कॉलेज के खाते में जमा नहीं किए गए।

जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच में एक महिला कर्मी के घर कई रसीद बुकें बरामद हुई थीं। जिसके बाद कर्मचारी को बिलिंग काउंटर से हटाकर उससे दो किश्तों में 7 लाख 77 हजार रुपये रिकवर भी किए गए दूसरी ओर दो अन्य महिला कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही मानते हुए कॉलेज प्रशासन ने उनकी सेवाएं समाप्त करने को लेकर भी निदेशालय को पत्र भेज दिया है।

जांच अधिकारी वित्त नियंत्रक एसपी सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में उपनल कर्मी दोषी पाई गई है पंजीकरण प्रभारी महिला कर्मी की भी गलती है जिन्होंने रसीदों की गणना का ध्यान नहीं रखा। हमने निदेशालय को पत्र लिख दिया है और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  जल जीवन मिशन की बदहाली: अधूरे पड़े टैंक, पानी के लिए मीलों पैदल चल रहे ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!