ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में श्री राम सेवक सभा प्रांगण में चेत नवरात्रि के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया 

5 साल की बच्ची पारुषि शाह ने कुमाऊनी डांस प्रस्तुत कर दांतो तले उंगलियां चबाने में मजबूर किया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री राम सेवा सभा प्रांगण में चैत्र नवरात्रि की उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस्वती विद्या मंदिर के बाल कलाकारों द्वारा माता भगवती मैय्या गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा महिषासुर वध विषय पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा विगत वर्षों की तरह शोभा यात्रा निकाली गई।

5 साल की बच्ची पारुषि शाह ने कुमाऊनी गाना चुनरी तेरी चमकीली गुलाबी शरारा गाने में बहुत ही खूबसूरत डांस दिखा कर दर्शकों के दांत खट्टे कर दिए।

आपको बता दे पारुषि शाह वृंदावन पब्लिक स्कूल की छात्रा है। पारुसी की माता पूनम शाह ने बताया की पारुषि तीन साल से घर में ही टीवी देखकर डांस सिखती है।

 5  वर्षीय पारुषि साह वृंदावन पब्लिक स्कूल में पढ़ती है।

पारुषि डांस में कहीं इनाम जीत चुकी है। इतनी छोटी सी उम्र में पारुषि डांस में अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही है।

आने वाले समय छोटी सी बच्ची डांस में एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी उसके बाद रामसेवक सभा के प्रांगण में रामसेवक सभा के बाल कलाकारों ने नवदुर्गा नाटक की प्रस्तुति दिखाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

संचालन मुकेश जोशी ने किया।

इस दौरान विमल चौधरी, राजेन्द्र लाल साह, गिरीश जोशी, घनश्याम साह, अशोक शाह, हरीश सिंह राणा, राजेन्द्र बिष्ट, मिथिलेश पांडे, आलोक चौधरी, डा किरन साह, चंद्र प्रकाश साह, दीप गुरुरानी, विमल साही, भुवन बिष्ट, मुकुल जोशी, डा मोहित सनवाल, अतुल साह, ललित साह, हिमांशु ओली, गोधन बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश तिवाड़ी, चंद्रशेखर जोशी, सरस्वती खेतवाल, मंजू बिष्ट, बाल कलाकार पारूषी साह, अमिता साह, मीनू बुधलाकोटी, लेक सिटी संस्था की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  चारधाम यात्रा के लिए उमड़ा उत्साह, दो दिनों में 2.33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

You missed

error: Content is protected !!