ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अल्मोड़ा निवासी स्निग्धा तिवारी नागरिक स्वतंत्रता को लेकर हो रहे इंटरनेशनल नेटवर्क फॉर सिविल लिबर्टी ऑर्गेनाइजेशन के महाअधिवेशन में भाग लेंगी।

महाधिवेशन 16 से 18 अप्रैल को प्राग (यूरोप) में आयोजित होगा।

अधिवेशन में स्निग्धा को इनक्लो की ओर से इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में चल रहे न्यायिक व अन्य मामलों में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इनक्लो दुनियाभर के प्रमुख मुद्दों व मामलों पर गहन अध्ययन कर आईसीजे व संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत करने की पैरवी करता है।

स्निग्धा लंबे समय से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, पथ विक्रेताओं, नानिसार, जोशीमठ भू-धंसाव मामलों के अलावा समाज के कमजोर व वंचित तबकों की पैरवी कर रही हैं।

स्निग्धा 14 अप्रैल को दिल्ली से प्राग, चेक रिपब्लिक के लिए रवाना होंगी। वह इससे पहले भी पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर कई वैश्विक सम्मेलनों में भाग ले चुकी हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : हाईकोर्ट की अधिवक्ता प्रीति गोस्वामी ने पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का किया नाम रौशन
error: Content is protected !!